फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परचून की दुकान से उड़ाए 45 हजार

परचून की दुकान से उड़ाए 45 हजार

Mon, 25 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान से उड़ाए 45 हजार
विज्ञापन

-- मायाकुंड में अज्ञातों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मायाकुंड में एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोर ने 45 हजार की रकम पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मायाकुंड में मनीष सचदेवा पुत्र श्रीचंद सचदेवा निवासी लाजपत राय मार्ग, ऋषिकेश की परचून की दुकान है। बीते शनिवार की रात अज्ञातों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर 45 हजार की रकम उड़ा ली। रविवार सुबह मनीष दुकान पर पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।
दुकान की जांच में पता चला कि 45 हजार की रकम गायब है। तत्काल उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज आरोपियों पहचान के लिए खंगाली जा रही है। मामले में संदिग्धों से पूछताछ जारी है। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले सोमेश्वर नगर में तोड़े थे ताले
बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े सोमेश्वरनगर में चोरों ने रेलवेकर्मी चंद्रपाल सागर के घर को भी निशाना बनाया था। उन्होंने घर से 95 हजार की रकम और लाखों के गहने साफ कर दिए थे। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में खौफ है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed