फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

दो किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 19 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दो किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने दो किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई चरस की कीमत दो लाख रुपये आंकी जा रही है।
रविवार की रात को पुलिस ने क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। खुशहालपुर के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पैदल जाते हुए एक व्यक्ति पर शक होने पर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस उसे थाने ले गई। आरोपी की पहचान इम्तियाज पुत्र मुमताज निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर जिले के गांव मिर्जापुर से चरस लाकर देहरादून ले जा रहा था। बरामद चरस की कीमत दो लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

एसओ नरेश राठौर ने बताया पकड़ा गया आरोपी शातिर तस्कर है। वह अपनी बहनों से भी नशीले पदार्थों की तस्करी कराता था। बीते माह ही दोनों महिलाओं को तस्करी करते गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी क्षेत्र में छात्रों और मजदूरों को चरस की सप्लाई करता है। पूर्व में भी आरोपी थाना क्षेत्र से कई मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने अन्य नशा तस्करों से संबंध होना भी कबूला है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed