फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पड़ोसी के बेटे पर फायर झोंकने वाला पूर्व फौजी गिरफ्तार

पड़ोसी के बेटे पर फायर झोंकने वाला पूर्व फौजी गिरफ्तार

Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के बेटे पर फायर झोंकने वाला पूर्व फौजी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। मामूूली विवाद में पड़ोसी के बेटे पर फायर झोंकने वाले पूर्व फौजी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बीते मंगलवार को बहादुरपुर निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र देशराज का पड़ोस में रहने वाले पूर्व फौजी मोहन सिंह पुत्र भज्जाराम से विवाद हो गया था। इसी विवाद में बुधवार रात मोहन अपनी दोनाली बंदूक लेकर जोगेंद्र के घर में घुस गया था। इसी बीच कहासुनी के दौरान मोहन ने जोगेंद्र के 17 वर्षीय पुत्र शशिकांत पर फायर झोंक दिया था, लेकिन गोली शशिकांत के पैर को छूते हुए जमीन में जा धंसी। गोली चलने के घर में अफरा-तफरी मच गई और पड़ोसी में जुटने लगे। इसी बीच मोहन भाग निकला। घायल शशिकांत का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने जोगेंद्र की तहरीर पर मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी मोहन को देर रात को शेरपुर स्थित पावर ग्रिड से घटना में प्रयुक्त बंदूक और खोख कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहन वर्ष 2017 में मेडिकल कोर से नायक के पद से रिटायर्ड है। वह वर्तमान में पावर ग्रिड शेरपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed