फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जांच सिविल पुलिस को सौंपने की मांग

जांच सिविल पुलिस को सौंपने की मांग

Mon, 04 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जांच सिविल पुलिस को सौंपने की मांग
- सड़क दुर्घटना में मारे गए नेपाली मजदूरों के शवों को जलाने का मामला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/त्यूनी।
सड़क दुर्घटना में मारे गए नेपाली मजदूरों के शवों को जला देने के मामले में संबंधित ठेकेदार को राजस्व पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रविवार को पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कंस्ट्रक्शन साइट के साथ ही उसके घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी को पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

वहीं मामले में राष्ट्रीय गोरखाली मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले को राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग की है। मांग के समर्थन में उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहीं, नगर निवासी अरविंद शर्मा ने भी ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उधर, राजस्व उपनिरीक्षक भोपाल दास ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed