{"_id":"5b14539a4f1c1bb36e8b60bd","slug":"152805878313-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गेमारी में पकड़ा पंजाब का टेंपो ट्रैवलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गेमारी में पकड़ा पंजाब का टेंपो ट्रैवलर
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
संभागीय परिवहन विभाग के तमाम दावों के बावजूद चार धाम यात्रा में डग्गेमारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने डग्गेमारी के आरोप में पंजाब के एक टेंपो ट्रैवलर को पकड़ लिया। वाहन में मध्य प्रदेश के यात्रियों को हरिद्वार से लाया गया था। परिवहन कर अधिकारी ने वाहन को सीज कर दिया है।
रविवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अधिकारियों को पंजाब के टेंपो ट्रैवलर से डग्गामारी किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने सुबह करीब 11 बजे चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में यात्रियों के पंजीकरण के लिए पहुंचे पंजाब के एक टेंपो ट्रैवलर को पकड़ लिया। यात्रियों ने बताया कि चार धाम जाने के लिए हरिद्वार से एक ट्रेवल एजेंट ने उनको बैठाया था।
हंगामा होने पर स्थानीय लोगों ने संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वाहन को अधिकारियों के सुपुर्द कर यात्रियों को संयुक्त रोटेशन के वाहन से चार धाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि वाहन को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर रोटेशन समिति के प्रभारी मदन कोठारी, राकेश सेमवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, प्यार सिंह गुनसोला, शूरवीर सिंह रावत, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद थे।