{"_id":"5b0db94b4f1c1bfa6e8b53a5","slug":"15276260655-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक को बहला-फुसला मुरादाबाद बुला किया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक को बहला-फुसला मुरादाबाद बुला किया बलात्कार
Updated Wed, 30 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
थाना सहसपुर पुलिस ने बहला-फुसला कर किशोरी से बलात्कार करने के मामले में आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 मई को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि फरवरी में उसकी 14 वर्षीय बेटी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्री से रोजाना बात करनी शुरू कर दी। आरोप है कि 24 मई को आरोपी ने उसकी बेटी को बहला-फुसला कर मुरादाबाद बुला लिया। जहां एक होटल में उससे बलात्कार किया। आरोपी ने मामले की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद किशोरी डरी सहमी घर वापस लौट आई। वह गुमसुम रहने लगी। उसकी मां ने जब बेटी से कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने एसएसपी को मामले से अवगत कराया था। कप्तान के निर्देश पर अगले ही दिन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम मुरादाबाद रवाना की गई थी। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को लाखड़ी फाजलपुर मार्ग स्थित डिजाइन को कंपनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल ठाकुर पुत्र तेजपाल सिंह निवासी एकता कॉलोनी मंडी समिति के पीछे मझोना थाना कोतवाली, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर का काम करता है। वह अपने मोबाइल से अलग-अलग नंबर पर कॉल करता है। जिस नंबर पर फीमेल वॉइस आती है। उस पर दुबारा कॉल कर बातों बातों में दोस्ती कर लेता है। बताया कि उसने नाबालिग से भी इस तरह दोस्ती की और उसे बहला-फुसला कर मुरादाबाद बुला लिया था।