फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक और महिला ने कराई चेन चोरी की रिपोर्ट

एक और महिला ने कराई चेन चोरी की रिपोर्ट

Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

रानीपोखरी में सूबे की मंत्री रेखा आर्य के कार्यक्रम में महिलाओं के गले से चेन उड़ाने के मामले में एक और महिला ने पुलिस से चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने गले से सोने की चेन चोरी करने के बाबत तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार को रानीपोखरी स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में एक और महिला ने गले से सोने की चोरी होने की तहरीर दी है। ग्रामसभा खत्ता, डोईवाला निवासी रितु मालू ने बताया कि वह बीते सोमवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में पहुंची थी।
कार्यक्रम संपन्न होने पर वह अन्य महिलाओं के साथ खाना खाने के लिए पंडाल में गई। इसी बीच भीड़ में अज्ञात ने गले से सोने की चेन साफ कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को रानीपोखरी में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विभाग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य पहुंचीं थी। इसी बीच अज्ञात ने आठ महिलाओं के गले से सोने की चेन साफ कर दी थी, जिस पर रानीपोखरी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन


23 संदिग्धों से हुई पूछताछ
ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस ने सरकारी कार्यक्रम में एक साथ नौ महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ाने के मामले में 23 लोगों से पूछताछ कर रही है। इनमें 19 महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। हालांकि, पुलिस के हाथ अभी मामले में कोई सफलता नहीं लगी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि अज्ञात तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज की सहायता भी ली जा रही है। दावा किया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed