{"_id":"5b008a654f1c1b195e8b59f4","slug":"15267620805-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पर्यटकों ने टैंपो चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पर्यटकों ने टैंपो चालक को पीटा
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
चंद्रभागा पुल के समीप एक टैंपो कार से टकराने के कारण विवाद हो गया। मामल इतना बढ़ा कि कार में सवार पर्यटकों ने सरेआम चालक को पीट दिया। आसपास के लोगों ने जख्मी चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, पीड़ित ने अभी तक इस बाबत पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह जाटव बस्ती निवासी चालक टैंपो में सवारी लेकर मुनिकीरेती से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। इसी बीच बदरीनाथ हाईवे पर चंद्रभागा पुल के पास जाम में उसका टैंपो आगे खड़ी दिल्ली के पर्यटकों की कार से टकरा गया।
टक्कर लगने पर पर्यटक कार से उतर गए और चालक के साथ सरेआम गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने बीच सड़क पर ही टेंपू चालक को पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर झगड़ा होते ही राजमार्ग से गुजर रहे लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने बीच बचाव कर घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौका पाकर पर्यटक फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में चालक ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।