{"_id":"5b008a5e4f1c1be4408b669c","slug":"152676207318-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजीनगर में बंद घर में नकबजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवाजीनगर में बंद घर में नकबजनी
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
शिवाजीनगर क्षेत्र में अज्ञातों ने एक कार चालक के बंद घर में नकबजनी कर करीब 30 हजार की नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की है, पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शिवाजीनगर स्थित गली नंबर 25 निवासी कार चालक सरदार सिंह पुत्र कुंवर सिंह ने तहरीर में बताया कि वह बीते 13 मई को घर पर ताला लगाकर चारधाम यात्रा पर गए थे। शुक्रवार की शाम जब वह वापस घर लौटा, तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर सामान बिखरा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके दीवान बेड में रखे 30 हजार रुपए नकद और एक महंगा मोबाइल फोन चोरी हुआ है। बताया कि उसका पूरा परिवार देवप्रयाग में रहता है। नकबजनी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहकीकात की जा रही है।