{"_id":"5aff3aa44f1c1bd4408b646f","slug":"15266761287-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली के युवक की एम्स में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमोली के युवक की एम्स में मौत
Updated Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
चमोली जिले के कनौल गांव में क्रिकेट खेलते समय पत्थर पर सिर लगने से जख्मी हुए युवक हीरा सिंह की शुक्रवार को एम्स में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि क्रिकेट खेलते हुए कैच पकड़ने के दौरान युवक अनियंत्रित होकर पत्थर पर जा गिरा था, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्राम कनौल, घाट, नंदप्रयाग, चमोली निवासी हीरा सिंह 27 पुत्र मदन सिंह बीती 14 मई को गांव में ही खेत में क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच कैच पकड़ने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह एक पत्थर पर गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन हीरा सिंह को पहले कर्णप्रयाग और फिर श्रीनगर बेस अस्पताल ले गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने बीते बुधवार को एम्स के लिए रेफर कर दिया।
शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एम्स प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बताया कि पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।