{"_id":"5afb41794f1c1bd6408b59c5","slug":"152641573317-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहसपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को किया गिरफ्तार
Updated Wed, 16 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब में रजिस्टर्ड ट्रैक्टर के नंबर पर स्कूटर चला रहे थे। उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट, आरसी, इश्योरेंस और खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनके पास से बरामद स्कूटर को सीज कर दिया।
मंगलवार की सुबह पुलिस होरावाला के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को एक स्कूटर पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें जांच के लिए रोका गया। उनके स्कूटर के पीछे तीन जोड़ी कालीन रखे हुए थे। पुलिस ने स्कूटर के कागजातों की मोबाइल एप पर जांच की तो कागजात फर्जी मिले। स्कूटर पर अंकित नंबर पर पंजाब में कोई ट्रैक्टर पंजीकृत मिला। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक खुखरी भी बरामद हुई। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जहां आरोपियों की पहचान फकरे आलम जैदी पुत्र खुर्शीद आलम जैदी निवासी ग्राम नियाजुपुरा और अली मियां पुत्र हसन अब्बास निवासी जोली भोपा जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। दोनों इन दिनों दून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणवाला में रह रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कालीन बेचने के नाम पर लोगों के घरों में घुस जाते थे। फिर बहाने से उनको ठग ले लेते थे। कोई वाहन के नंबर को ट्रेस कर उन तक न पहुंच जाए इसके लिए उन्होंने स्कूटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई है। इस स्कूटर की फर्जी आरसी और इंश्योरेंस भी तैयार किए हुए हैं। लोगों को डराने के लिए उन्होंने अपने पास खुखरी भी रखी हुई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के साथ ही आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।