फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य कर्मी हुआ जहर खुरानी का शिकार

स्वास्थ्य कर्मी हुआ जहर खुरानी का शिकार

Sat, 12 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह ने चंडीगढ़ पीजीआई में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके पास से नकदी और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित को बेसुध हालत में एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिलासू मार्केट, चमोली गढ़वाल निवासी कैलाश कोहली 35 पुत्र मोहन लाल ने बताया कि वह पीजीआई में कार्यरत हैं। बीती रात वह चंडीगढ़ से रोडवेज बस से गांव के लिए निकले थे।

बस में सवार एक अन्य यात्री ने उनसे बातचीत करते हुए रास्ते में अपने बैग से जूस के दो पैकेट निकाले। एक पैकेट उन्हें पीने के लिए दिया। कोहली ने बताया कि जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गए। शुक्रवार सुबह आंख खुलने पर उन्होंने खुद को ऋषिकेश अस्पताल में पाया। कैलाश ने बताया कि उनके पास से 15 हजार रुपये और सामान गायब मिला। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed