फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल वैन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

स्कूल वैन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

Wed, 09 May 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैनाल रोड पर मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग को स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों और अस्पताल स्टॉफ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शीतलू दास (80) पुत्र अषाढ़ निवासी पाटी गांव किसी काम से विकासनगर आया हुआ था। मंगलवार की सुबह बुजुर्ग धनवंतरी अस्पताल की ओर से आ रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। टक्कर की आवाज सुन पास ही स्थित अस्पताल का स्टॉफ भी बाहर निकल आए। उन्होंने घटना स्थल पर ही घायल का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बुजुर्ग को सीएचसी विकासनगर ले जाया गया। जहां से घायल को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वाहन चालक की तलाश को सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed