फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उपचार के दौरान घायल बच्चे ने तोड़ा दम

उपचार के दौरान घायल बच्चे ने तोड़ा दम

Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
उपचार के दौरान घायल बच्चे ने तोड़ा दम
- बृहस्पतिवार की शाम को कार सवार ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन

- उपरोली गांव के पास मेले से लौटते वक्त हुआ था हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे ने उपचार के दौरान देहरादून स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैैै। परिजनों के आग्रह पर राजस्व पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया।
बीते बृहस्पतिवार की शाम को उपरोली गांव में लगे मेले से घर लौटते वक्त हितेश शर्मा (09) पुत्र देवानंद निवासी उपरोली को पीछे से आ रहे एक कार सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। दुर्घटना में हितेश बुरी तरह से घायल हो गया था। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। पीछे से आ रहे लोगों ने उसे प्राइवेट वाहन से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 बजे इलाज के दौरान हितेश ने देहरादून स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार को एक सरकारी विभाग में कार्यरत बड़े अधिकारी का बेटा चला रहा था। हितेश की मौत से उपरोली गांव में मातम पसर गया है। हितेश की मां बबीता देवी और पिता देवानंद का रो-रो कर बुरा हाल है। हितेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। उधर, प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक रतिराम राजगुरू ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed