{"_id":"5ae4aaeb4f1c1b350b8b706d","slug":"15249354036-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार की खाल के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलदार की खाल के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। गुलदार की खाल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस थाना प्रभारी शशि भूषण जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान केदारबगड़ में एक आरोपी को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम और पोस्ट कनोल तहसील घाट खाल को अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहा था। गुलदार की खाल की लंबाई सात फीट 40 इंच है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयवीर रावत, कृष्णा सेमवाल और सुबोध कोठारी आदि मौजूद थे।