फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एयरपोर्ट समेत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी को किया अलर्ट

एयरपोर्ट समेत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी को किया अलर्ट

Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला में एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान से दो लाख का हीरा चुराकर फरार जॉर्जिया निवासी सानिडी गोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार तफ्तीश में अज्ञात विदेशी की संलिप्तता नहीं होने के चलते उसका नाम हटा दिया गया है। जबकि सानिडी की तलाश के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही नेपाल बॉर्डर पर भी इमीग्रेशन विभाग के माध्यम से पुलिस ने एसएसबी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि कारोबारी नरेंद्र कुमार धाकड़ की दुकान से हीरा चुराने वाले आरोपी सानिडी गोगी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ में आने की पूरी संभावना है। इसके लिए इमीग्रेशन विभाग के माध्यम से एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात एसएसबी को भी आरोपी की फोटो जारी कर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बताया कि विदेशी नेपाल के रास्ते स्वदेश फरार न हो, लिहाजा बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी आरोपी की फोटो उपलब्ध कराई गई हैं। थाने की पुलिस टीम लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन, मुनिकीरेती, ऋषिकेश और हरिद्वार आदि इलाकों में आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच में हीरा चोरी के मामलेे में सिर्फ जॉर्जिया निवासी सानिडी गोगी के ही शामिल होने की पुष्टि हुई है। लिहाजा दूसरे अज्ञात विदेशी का अब मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed