फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रक के कुचलने से युवक की मौत

ट्रक के कुचलने से युवक की मौत

Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला स्थित वैदिकनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ने के ट्रक में चढ़ रहा युवक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर आपातकालीन 108 सेवा मौके पर पहुंची और घायल को एम्स में भर्ती कराया, जहां गंभीर चोटें लगने की वजह से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर आईडीपीएल चौकी से पुलिस ने एम्स पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया।

शव का पंचनामा भरकर उसे 72 घंटे के लिए पहचान होने तक एसपीएस राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को दोपहर की है। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके कपड़ों की तलाशी में पहचान संबंधी कोई कागज नहीं मिला है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed