{"_id":"5acbd2f44f1c1bc76b8b4a55","slug":"152330725616-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी अज्ञात आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासे किया जाएगा। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को पार्क की मोतीचूर रेंज की सीमा में जंगल के भीतर हरिपुरकलां निवासी सूर्यकांत शर्मा पुत्र वीरेंद्र को अज्ञात ने पैर में गोली मार दी थी। परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दो दिन तक पुलिस ने इसमें किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
सोमवार को पुलिस ने घायल सूर्यकांत के पिता वीरेंद्र शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर युवक के फोन कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। बताया कि जल्द ही अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते शनिवार की दोपहर सूर्यकांत शर्मा हरिद्वार निवासी एक युवती के साथ जंगल में पहुंचा था। इसी दौरान उसे अज्ञात ने पैर में गोली मार दी थी। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।