{"_id":"5abea1064f1c1ba8618b484a","slug":"15224427671-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसवा नदी से मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसवा नदी से मिला महिला का शव
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। रायवाला में सुसवा नदी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मोतीचूर रेंज के वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वनकर्मियों ने सुसवा नदी में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे शिनाख्त होने तक 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। इस बाबत आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत नदी में डूबने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। महिला का शव करीब छह दिन पुराना है। उसकी उम्र 35 वर्ष के आसपास है। मृत्यु की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।