{"_id":"5ab807b14f1c1b4f5a8b51d2","slug":"15220102913-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल से फरार चल रहा आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई साल से फरार चल रहा आरोपी दबोचा
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर थाना पुलिस ने कार खरीदने के लिए फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेकर 18 लाख रुपये की धनराशि लेकर फरार होने के मामले में ढाई साल से फरार चल रहे एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मालूम हो कि 20 सितंबर 2015 को सेलाकुई स्थित डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक को प्रबंधक संजय कुमार रावत ने नवनीत अग्रवाल उर्फ नवीन पुत्र श्याम सुंदर अग्रवाल निवासी कौलागढ़ रोड थाना कैंट देहरादून पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कार खरीदने के लिए फर्जी कागजात दिखाकर 18 लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस पूर्व में मोहम्मद कुर्बान, चिराग, मोइनुद्दीन, इंतजार, अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि, नवनीत फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए नवनीत दिल्ली समेत कई जगहों पर अपना स्थान बदल कर रहता था। जिसे शनिवार को पुलिस ने कैंट स्थित कौलागढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया है। नवनीत के खिलाफ थाना क्लेमेनटटाउन, कोतवाली नगर, रायपुर, बसंत विहार में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।