{"_id":"5ab807a64f1c1b53408b4f56","slug":"152201028115-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
डाकपत्थर पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन हड़पने का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार तेज प्रकाश मिश्रा पुत्र गुरुप्रसाद निवासी जीवनगढ़ ने बीते दिनों पुलिस महानिदेशक को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र जमील और आजम पुत्र हमीद ने गांव निवासी एक महिला को धोखे में रख उसकी जमीन के फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर जमीन हड़पने का प्रयास किया। मामले में डीजीपी ने सीओ विकासनगर को जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डाकपत्थर चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।