{"_id":"5ab6badc4f1c1b8c778b79c7","slug":"152192508511-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर का शटर तोड़कर नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोर का शटर तोड़कर नकदी व सामान चोरी
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ डोईवाला। हर्रावाला क्षेत्र में एक सेनेटरी स्टोर का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नकदी और समान पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुकानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को जांच पड़ताल में परेशानियां आ रही हैं। हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र के हर्रावाला हाईवे पर विष्णुदत्त निवासी हर्रावाला का सेनेटरी स्टोर है। रोज की तरह शुक्रवार की शाम को विष्णुदत्त दुकान को बंद करके घर चले गए थे। शनिवार की सुबह लोगों ने दुकान का शटर उखड़ा देखकर पुलिस और उनको सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
पीड़ित स्टोर स्वामी ने जब दुकान में छानबीन की तो दुकान के गल्ले से 16 हजार की नकदी और सेनेटरी का कुछ सामान गायब मिला, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार से अधिक है। सेनेटरी स्टोर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस के सामने चोरी का खुलासा करना चुनौती साबित होगी। हर्रावाला दुकानदार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने हर्रावाला क्षेत्र के दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया है। हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा जा रहा है।