{"_id":"5ab2bc114f1c1bbf088b67bd","slug":"15216632465-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपर तार के तीन बंडल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉपर तार के तीन बंडल के साथ दो गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने भाऊवाला स्थित मोबाइल टॉवर से चोरी हुए कॉपर के तार के तीन बंडलों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बीते सोमवार की रात को भाऊवाला स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर से कॉपर तार के तीन बंडल चोरी हो गए थे। मामले में कंपनी के टेक्नीशियन निशांत तोमर पुत्र रविंद्र सिंह तोमर निवासी ग्राम वढला कैथवाड़ा थाना सिसौली मेरठ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंडोली राजीव नगर के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से तीनों बंडल बरामद हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभम कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी राजीवनगर कंडोली थाना रायपुर देहरादून और दीपक सिंह पुत्र कौशलेश सिंह निवासी ग्राम दोहथा थाना मांडा जिला इलाहाबाद हाल किरायेदार पटेलनगर देहरादून के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि बरामद तार की कीमत करीब एक लाख रुपये है।