फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवती को सम्मोहति कर सोने की चेन ठगी

युवती को सम्मोहति कर सोने की चेन ठगी

Thu, 22 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर में इंदिरानगर में एक युवती को सम्मोहित दो लोगों ने सोने की चेन ठग ली। परिजनों ने ठगों की आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। वहीं पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।

इंदिरानगर निवासी एक युवती के अनुसार बुधवार शाम करीब तीन बजे दो लोग पीर बाबा की चादर लेकर पहुंचे। उन्होंने बाबा के नाम पर रकम देने के लिए कहा। इसी बीच एक शख्स ने युवती से बीमार और परेशान होने की बात कहकर उलझा लिया। झांसे में आकर युवती ने दोनों को घर के भीतर बुला लिया। इसी दौरान चादर लिए शख्स ने पाक पानी बताते हुए युवती के मुंह पर छिड़क दिया। इसके बाद दोनों ने युवती से सोने की चेन मांग ली। थोड़ी देकर बाद दोनों ठग चेन लेकर चलते बने। इसी बीच परिजनों ने जब युवती के गले से सोने की चेन गायब देखी, तो पूछताछ की। युवती के घटना की जानकारी देने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में ठगों की तलाश की, लेकिन ठगों का कुछ अता-पता नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली में इस तरह की शिकायत लेकर कोई नहीं पहुंचा है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed