{"_id":"5aad7dac4f1c1b4d0a8b579f","slug":"152131958710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के स्\nथानांतरण की मांग की खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के स् थानांतरण की मांग की खारिज
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/मुनिकीरेती/ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम में धोखाधड़ी के मामले में एक युवक की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को एसएसपी पौड़ी से मिले। इस दौरान यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भी मौजूद रही। उन्होंने थानाध्यक्ष और एसआई पर नागरिकों के साथ बदसलूकी करने आदि आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की, जिसे एसएसपी ने खारिज दिया। शनिवार को स्वर्गाश्रम में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर नारेबाजी करते हुए लक्ष्मणझूला थाने पहुंचे। उन्होंने एसएसपी और विधायक के साथ मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धोखाधड़ी के मामले में भगवान दास पुत्र प्रेम सिंह निवासी स्वर्गाश्रम की गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष और एसआई पर कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
एसएसपी से थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा और एसआई विकास भारद्वाज के ट्रांसफर की मांग की, जिसे एसएसपी ने खारिज कर दिया। एसएसपी ने कहा कि आपराधिक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी करना पुलिस का काम है। भगवान दास की गिरफ्तारी भी पुलिस ने कानून के दायरे में की। लिहाजा, इस प्रकार पुलिसकर्मियों को स्थानांतरण किया जाएगा, तो जिले में पुलिस का काम करना ही मुश्किल हो जाएगा। गौरतलब है कि बीते 14 मार्च की रात को स्वर्गाश्रम से पुलिस ने भगवान दास पुत्र प्रेम सिंह को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनके समर्थक थाने में आ धमके थे।
उन्होंने थाने में नारेेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया, जिसके बाद मुनिकीरेती और ऋषिकेेश से पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा था। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भरतलाल, बृजेश चतुर्वेदी, अश्वनी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, मीनाक्षी भंडारी, विधायक प्रतिनिधि पूजा आर्य, बबली देसवाल, मनीष राजपूत, गुरूपाल बत्रा, मनोज राजपूत, सतवीर तोमर आदि मौजूद थे।