{"_id":"5aad7d974f1c1b91778b60d0","slug":"152131956611-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल की अवैध चार डाटों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल की अवैध चार डाटों के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वन विभाग ने चौहड़पुर रेंज अंतर्गत रामसावाला जुलो से साल की चार अवैध डाटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को वन कर्मचारी वन दरोगा सतेंद्र रावत के नेतृत्व में रामसावाला जुलो स्थित बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने सामने से आ रही एक यूटिलिटी को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें साल और जामुन की अवैध चार-चार डाटे बरामद हुई। लकड़ी को तिरपाल से ढक कर रखा गया था। जिन्हें वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की पहचान नूर हसन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी खुशहालपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह झाझरा रेंज के जंगलों से डांट को लेकर आया है। रेंजाधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।