{"_id":"5aa831144f1c1ba3238b511c","slug":"15209722949-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लात-घूसे और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के पांच से छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जमीन पर दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद कहासुनी में बदल गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे और लाठी-डंडे चलने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी भी तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।