फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक को दो युवतियों से शादी करना भारी पड़ा

युवक को दो युवतियों से शादी करना भारी पड़ा

Mon, 26 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
युवक को दो युवतियों से शादी करना भारी पड़ा
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

पटेलनगर देहरादून निवासी एक युवक पर दो युवतियों से शादी करना भारी पड़ा। जब दोनों पत्नियां आमने-सामर्ने आइं और इस बात का पता चला तो दोनों ने मिलकर युवक की सरेराह जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में पहली पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर निवासी सारिका पुत्री किशन सिंह का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नया गांव पेलियो पटेलनगर देहरादून निवासी अमित कश्यप से विवाह हुआ था। उसकी तीन साल की छोटी बच्ची है। सारिका का अपने पति अमित के साथ कोर्ट में पारिवारिक विवाद को लेकर केस चल रहा है। विवाद के बाद सारिका अपने मायके आ गई। रविवार को अमित भी सारिका को मनाने के लिए उसके डाकपत्थर स्थित घर जा पहुंचा। इस बीच अमित की दूसरी पत्नी मीनाक्षी को पता चला कि वह डाकपत्थर आया हुआ है। जिस पर वह भी डाकपत्थर पहुंच गई। जहां अमित का सामना दोनों पत्नियों से हो गया। यह देख उसके होश उड़ गए। दोनों पत्नियों ने पति पर अपना-अपना दावा करने लगी। जिस पर आरोपी अमित द्वारा दूसरा विवाह करने की पोल खुल गई। जिस पर दोनों पत्नियां आग-बबूला हो गई और जूतों-चप्पल से उसकी धुनाई कर दी। चौकी इंचार्ज शमशेर अली ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed