{"_id":"5a907cb74f1c1bb3208bafc1","slug":"15194187705-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेन-देन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लेन-देन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजीतनगर में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे, लाठी-डंडे और पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
जानकारी के अनुसार वार्ड-चार निवासी सरदार अमरीश सिंह का अपने पड़ोसी मनोज पोखरियाल से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात को भी दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। मारपीट में दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी कूद पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे, लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। हंगामा बढ़ता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को कोतवाली ले आई। मारपीट में एक पक्ष के सरदार अमरीश सिंह, उनकी पत्नी रीटा और बेटी आयुषी जबकि, दूसरे पक्ष के मनोज और उनकी पत्नी मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।