फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सगे चाचा समेत चार लोगों पर बलात्कार और पोक्सो में मुकदमा

सगे चाचा समेत चार लोगों पर बलात्कार और पोक्सो में मुकदमा

Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
सगे चाचा समेत चार लोगों पर बलात्कार और पोक्सो में मुकदमा
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

कुल्हाल चौकी पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में उसके सगे चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर में नाबालिग के मामा ने बताया कि बीती नौ फरवरी को उसकी भांजी की तबीयत खराब थी। शाम को उसके चाचा दवाई ले जाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसके चाचा, इजरार, मतलूम, मोहम्मद अहमद ने उसके साथ जबरन मारपीट और बलात्कार किया। नाबालिग को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से उसकी भांजी डरी सहमी और गुमसुम रहने लगी। जब उन्होंने सोमवार को नाबालिग से इसका कारण पूछा तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। उसने घटना की पूरी आपबीती सुना डाली। चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नाबालिग का मंगलवार को मेडिकल और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed