{"_id":"5a8b35d04f1c1b3c718b5d2c","slug":"15190729349-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरकलां में नौजवान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिपुरकलां में नौजवान की हत्या
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। हरिपुरकलां में एक नौजवान की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। युवक का शव घर के नजदीक ही एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले में पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक लोकेश (27) पुत्र धर्मपाल निवासी गंगा सूरजपुर बस्ती, हरिपुरकलां, मूल निवासी ग्राम लंढौरा, थाना ननौता, सहारनपुर, यूपी बीते रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सोमवार सुबह परिजनों को उसका शव घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मृतक की पत्नी सोनिया ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रविवार रात घर के बाहर तीन लोगों के साथ लोकेश की नोकझोंक हुई थी। एसएसआई के मुताबिक मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। शक के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।