फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पुलिस वाला बनकर महिलाओं से लाखों के आभूषणों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। गिरोह का एक सदस्य फरार हो गया। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी सगे भाई हैं। यह गिरोह अब तक कई महिलाओं से लाखों की ठगी कर चुका हैं। आरोपियों के पास से ठगी किए गए आभूषणों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस बीते बुधवार की शाम भीमावाला के निकट पुल नं-2 के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। सामने से आ रहे दो बाइकों पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार तीनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के पीछा करने पर दो बदमाश बाइक के फिसलने पर नीचे गिर गए। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया जबकि, एक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। तलाशी लेने पर उनके पास से सोने के आभूषण मिले। जिस पर पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाने में आरोपियों की पहचान आजाद अली, सज्जाद अली दोनों पुत्र मद्रास अली निवासी नई बस्ती पिरान कलियर हरिद्वार के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बीती पांच फरवरी को सैयद रोड पर एक महिला से पुलिस वाला बन लाखों के गहने ठग लिए थे। आरोपियों ने बीती 13 फरवरी को देहरादून स्थित कालिदास रोड पर भी महिला से पुलिस वाला बना आभूषणों की ठगी करने की बात कबूली है। फरार हुआ सन्नर उर्फ साहू पकड़े एक आरोपियों का सगा भाई है। आरोपी पौड़ी जिले के कोटद्वार से भी ठगी के मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपी अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी गैंग बनाकर कालोनियों की रैकी करते हैं। फिर अकेली महिलाओं को पुलिस वाला बन सम्मोहित कर उनकी ज्वलेरी हड़प लेते हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार नीरज चौधरी, एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल गीतम सिंह, मेहराज आलम, संदीप कुमार, किरणपाल सिंह, मोहम्मद अनीश, आशीष कुमार, नरेश पंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ बरामद
पकड़े गए आरोपियों के पास एक कड़ा, एक चूड़ी, साने की दो अंगूठी और डायमंड की एक अंगूठी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed