फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाई में स्कूटी गिरने से दिव्यांग समेत दो जख्मी

खाई में स्कूटी गिरने से दिव्यांग समेत दो जख्मी

Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। नीलकंठ धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए दिल्ली से पहुंचे दिव्यांग समेत दो श्रद्धालु स्कूटी अनियंत्रित होने की वजह से खाई में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकालकर एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे नीलकंठ से जलाभिषेक कर स्कूटी सवार दो श्रद्धालु ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे। लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे पर खैरखाल के समीप स्कूटी अनियंत्रित होने से करीब 80 फिट गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

आपातकालीन 108 सेवा से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनकी पहचान दीपक सहरावत (32) पुत्र अतर सिंह व सुशील सोलंकी (36) पुत्र ईश्वर सिंह दोनों निवासी पालमपुर, दिल्ली के रूप में हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि दीपक दिव्यांग है। बताया कि दोनों के शराब के नशे में होने की वजह से हादसा हुआ। बताया कि एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घायलों के परिजनों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed