{"_id":"5a7cb18e4f1c1b805a8b8c7f","slug":"1518121572415-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पेटी देसी शराब समेत एक तस्कर गिरफ्तार, कार सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 पेटी देसी शराब समेत एक तस्कर गिरफ्तार, कार सीज
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 पेटी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त एक युवक को देसी शराब की 15 पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कार से शराब की तस्करी कर ऋषिकेश ले जाई जा रही है। पुलिस ने तीन पानी पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान डोईवाला की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 15 पेटी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान राम आशीष पुत्र मुनि प्रसाद ग्राम दुबारी थाना मधुवन जिला मऊ, उत्तर प्रदेश हाल निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश के रूप में कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल कैलास पंवार, अमित राणा, अनुज कुमार आदि शामिल थे।