{"_id":"5a7b67914f1c1ba4268b9326","slug":"151803709616-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर अधिक रेट पर बेची जा रही थी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके पर अधिक रेट पर बेची जा रही थी शराब
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिया
ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम कालसी बृजेश कुमार तिवारी ने बुधवार को साहिया स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके, सीएचसी और होटल-ढाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेके पर शराब की ओवर रेटिंग पकड़ी। इस दौरान ठेका स्वामी स्टॉक रजिस्ट्रर नहीं दिखा सका। सेल्समैनों के पास आईडी कार्ड नहीं मिले। जिस पर उन्होंने संचालक को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
सीएचसी के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और स्टॉफ नदारद मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। होटलों और ढाबों पर चलाए गए छापेमारी अभियान से संचालकों पर अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने दुकानों पर नशे की बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अमलावा नदी का भी निरीक्षण किया। नदी में सीवर लाइन और कूड़ा डालने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तहसीलदार को नदी से सीवर लाइन हटाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल, कानूनगो मुन्ना सिंह चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा, कमलेश शर्मा, सुखदेव जिनाटज्ञ, रतिराम राजगुरु, प्यारेलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।