फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा स्नान के दौरान महिला की डूबने से मौत

गंगा स्नान के दौरान महिला की डूबने से मौत

Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान महिला की डूबने से मौत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
देहरादून से गंगा स्नान के लिए तीर्थनगरी पहुंची एक महिला त्रिवेणी घाट पर नदी की मुख्य जलधारा में बह गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाकर महिला के शव को बहत्तर सीढ़ी घाट के पास से बरामद कर लिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक कंडोली, देहरादून निवासी ललिता देवी (41) पत्नी शिव प्रसाद नौटियाल करीब अपराह्न तीन बजे त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थी। इस दौरान वह मुख्य जलधारा में डुबकी लगा रही थी। स्नान के दौरान वह तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना त्रिवेणी घाट पर तैनात जल पुलिस की चौकी को दी। जल पुलिस के जवानों ने गंगा में त्रिवेणी घाट से बहत्तर सीढ़ी घाट तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसएसआई विजय भारती ने बताया कि करीब एक घंटे बाद ललिता देवी के शव को बहत्तर सीढ़ी घाट से बरामद कर लिया गया। बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed