{"_id":"5a7a0f7b4f1c1b2a788b45aa","slug":"15179490091010-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
-- शिवपुरी से ऋषिकेश में सप्लाई को ला रहे थे शराब
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने बीते सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को अंग्रेजी की 10 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी कार को सीज कर दिया है। थाना पुलिस के मुताबिक तपोवन में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग में शिवपुरी से ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार को पर्यटन विभाग के चैकपोस्ट पर रोका गया। पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन सवार घबरा गए।
शक होने पर पुलिसकर्मियों ने कार की तलाशी ली, तो उसमें अंग्रेजी शराब की 10 पेटी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह रांगड़ पुत्र शूरवीर सिंह रांगड़ व ऋतुराज सिंह रांगड़ पुत्र मुरारी सिंह दोनों निवासी ग्राम गढ़ीमयचक, श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह शराब शिवपुरी से ऋषिकेश में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में तपोवन चौकी प्रभारी मनोज शर्मा, कांस्टेबल पंकज कुमार, केंद्र सिंह, मोहित सैलानी आदि शामिल थे।