{"_id":"5a664cc74f1c1b7e268b5d4b","slug":"15166539614-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद पर डीजल उड़ेल कर लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद पर डीजल उड़ेल कर लगाई आग, हालत गंभीर
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई।
युवक ने खुद पर डीजल उड़ेल कर आग लगा ली। युवक को गंभीर हालत में दून स्थित कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वह मूल रूप से करनाल हरियाणा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार ऋषि (23) पुत्र जय भगवान बाजार, सहसपुर में अपने बड़े भाई अश्वनी और भाभी के साथ किराए में रह रहा है। वह सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह ड्यूटी पर नहीं गया। शाम करीब चार बजे वह घर पर अकेला था। भाभी किसी काम से बाजार गई हुई थी। भाई ड्यूटी पर था। इस बीच ऋषि चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागा। वह आग की लपटों से घिरा हुआ था। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने किसी तरह कंबल डाल कर आग बुझाई। आनन फानन में युवक को सीएचसी सहसपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन निजी वाहन से उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए। डाक्टरों के मुताबिक युवक सिर से लेकर कमर तक करीब 60 प्रतिशत झुलसा गया।
थाना सहसपुर की एसआई लक्ष्मी सिंह ने बताया कि युवक ने डीजल छिड़कर खुद को आग लगाई है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी युवक की हालत ठीक नहीं है। हालत में सुधार आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।