{"_id":"5a6648214f1c1bb1208b4c72","slug":"15166527718-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विकास निगम कर्मी के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विकास निगम कर्मी के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विकास निगम कर्मी के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख
-- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
-- उत्तरकाशी के पुरोला में तैनात हैं भूपेंद्र सिंह रौतेला
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। वन विकास निगम के उत्तरकाशी स्थित पुरोला में तैनात अनुभाग अधिकारी के मोरी स्थित बैंक खाते से अज्ञात ने करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम साफ कर दी। पीड़ित को जब इसका पता चला, तो वह ऋषिकेेश स्थित पीएनबी शाखा पहुंचा। बैंक प्रबंधन द्वारा पुलिस के पास जाने के लिए कहने पर सोमवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच के बाद ऋषिकेश से मुकदमे को उत्तरकाशी ट्रांसफर किया जाएगा।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक पूर्व में ऋषिकेेश में तैनात रहे वन विकास निगम के अधिकारी भूपेंद्र सिंह रौतेला ने अपना सेलरी अकाउंट दून मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खोला था। 17 दिसंबर को बेटी की शादी के लिए उन्होंने उत्तरकाशी में एक ज्वैलर्स की दुकान से 36 हजार 980 रुपये के आभूषण की खरीदारी कर कैश की बजाए पेमेंट अपने एटीएम कार्ड से स्वैप मशीन से की। पीड़ित भूपेंद्र ने बताया कि इसके एक दिन बाद ही उनके बैंक खाते से रकम कटनी शुरू हो गई। मेडिकल लीव पर होने के चलते उन्हें इसका पता नहीं चला।
बीते 14 जनवरी को स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार के बाद लगातार फोन पर रकम कटने के मैसेज को लेकर वह दून रोड स्थित बैंक शाखा पहुंचे। पासबुक में एंट्री कराई, तो उनके होश उड़ गए। खाते से 23 ट्रांजेक्शन हुई थी, जिनमें कभी 10 हजार तो कभी 5 हजार आदि करके 1,58,968 रुपये की रकम निकल चुकी थी। भूपेंद्र ने बताया कि अधिकांश ट्रांजेक्शन यूूपी में एटीएम कार्ड से हुई है।
विज्ञापन
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने भूपेंद्र सिंह रौतेला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामला एटीएम कार्ड की क्लोनिंग का लग रहा है। केस की प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद घटनास्थल उत्तरकाशी होने के चलते उसे वहां ट्रांसफर किया जाएगा।