फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महंत ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

महंत ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Sun, 21 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
महंत ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। सेलाकुई स्थित श्री महादेव मंदिर के महंत भोलागिरी जी महाराज ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी से की है। उनका आरोप है कि सहसपुर थाना पुलिस मामले में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

शिकायती पत्र में महंत ने कहा कि साल 15 दिसंबर की शाम को वे मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इस बीच 10-12 लोग ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। कपड़े से उनका मुंह बंद कर दिया। जेब से मोबाइल, नकदी लूट ली। लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। मरा समझ कर उन्हें तिलवाड़ी के जंगल में फेंक दिया। कहा वे किसी तरह बच गए। उन लोगों के साथ उनका भूमि संबंधित विवाद भी चल रहा है। वे मुकदमे से संबंधित कागजात, तांबे-पीतल के बर्तन कर भी ले गए। हमले से उनकी कमर की हड्डी में फेक्चर हो गया। कंधे का मांस फट गया। पसलियों में भी चोटें आई हैं। उन्होेंने कहा वे महंत श्री मिश्री नाथ गिरी जी महाराज के शिष्य हैं और वर्ष 1960 से मंदिर में निवास कर रहे हैं। कुछ लोग मंदिर की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। इसलिए उन्हें मार पीट कर भगाना चाहते हैं। एसपी देहात सरिता डोभाल ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed