फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुठभेड़ के बाद बदमाश दबोचा

मुठभेड़ के बाद बदमाश दबोचा

Wed, 01 May 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बदमाश दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार जेल में बंद इंतजार के सहयोगी बदमाश कपिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश जेल में बंद इंतजार के कहने पर किसी को मारने की फिराक में था। हालांकि बदमाश किसे मारने की फराक में था इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ की डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि हरिद्वार जेल में बंद बदमाश इंतजार का सहयोगी बदमाश कपिल झबरेड़ा मार्ग पर मंगलौर के पास किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उन्होंने एसटीएफ टीम को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही एसटीएफ टीम ने मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। बताया कि टीम को देखकर बदमाश कपिल ने उनपर फायर झोंक दी। टीम ने भी बदमाश को दबोचने के लिए फायरिंग की। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ की टीम ने बदमाश कपिल उर्फ आशु पुत्र बाबू राम निवासी हकीमपुरा, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर शामली को को दबोच लिया। बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ देहरादून ले गई। डीआईजी रिधिम अग्रवाल के अनुसार बदमाश कपिल गैगेस्टर और चोरी के आरोप में 2016 से फरवरी 2019 तक हरिद्वार जेल में बंद था। हरिद्वार जेल में रहते हुए ही कपिल वहीं पर कैद बदमाश इंतजार के संपर्क में आया था। इंतजार ने कपिल को अपने एक दुश्मन को मारने की सुपारी दी थी। इसके लिए कपिल को मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। उन्होंने बताया कि जेल से निकलने के बाद कपिल ने पहले एक देशी तमंचे की व्यवस्था की। इसके बाद आगे की योजना बनाने के लिए बुधवार को इंतजार से मिलने हरिद्वार जेल पहुंचा। मगर जेल पहुंचने में देरी हो गई और मुलाकात का समय समाप्त हो गया। ऐसे में वह वापस जा रहा था। इसी दौरान एसटीएफ को बदमाश कपिल की जानकारी मिल गई और उसे मुठभेड़ में पकड़ लिया। बदमाश कपिल पर हरिद्वार और बहादराबाद में कई मुकदमे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कपिल को किसे मारने की सुपारी मिली थी अभी यह साफ नहीं हो पाया है। बदमाश से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed