फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कनखल के दोहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली लीड

कनखल के दोहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली लीड

Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। रिटायर्ड रेलवेकर्मी श्याम लाल कुकरेजा और उनके बेटे राहुल उर्फ भारत हत्याकांड का खुलासा जल्द हो सकता है। कनखल पुलिस को दोहरे हत्याकांड में लीड मिली है। पुलिस की जांच मृतक राहुल के दोस्तों पर आकर ठिठक गई है।
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र की शांतिपुरम कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मी श्याम लाल कुकरेजा और उनके बेटे राहुल उर्फ भारत के शव घर से 15 अक्तूबर को बरामद हुए थे। धारदार हथियार से बुरी तरह गोदकर पिता- पुत्र की हत्या की गई थी। दोहरे हत्याकांड से तब पर्दा उठा था जब घर से भयंकर बदबू उठने लगी थी। पिता का शव बाथरूम में पड़ा था, जबकि बेटे का शव पहली मंजिल पर बेड पर था। चूंकि मृतक राहुल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, ऐसे में पुलिस के रडार पर पत्नी भी आ गई थी। कई पहलुओं पर चली जांच के बाद भी कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था। राहुल के मोबाइल भी गायब थे। लगभग तीन महीने बाद पुलिस को अहम सुराग मिले है। माना जा रहा है कि जल्द दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ सकती है। पुलिस के रडार पर मृतक राहुल के दोस्त ही हैं। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए जांच चल रही है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed