फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
कीर्तिनगर। हिसरियाखाल क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी दो युवकों को राजस्व पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। नाबालिग किशोरी का मेडिकल कराया गया है। परिजनों ने किशोरी को घर ले जाने से मना कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि नाबालिग किशोरी को नारी निकेतन भेजा जाएगा। राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस के लिए हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

7 जनवरी को हिसरियाखाल क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी घर से लापता हो गई थी। जिस पर परिजनों ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 8 जनवरी को राजस्व पुलिस ने नाबालिग किशोरी को दो युवकों के साथ ऋषिकेश में बरामद किया। दोनों युवक भल्लेगांव क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल करा दिया गया है। नाबालिग किशोरी को न्यायालय भेजा गया है। वर्मा ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने उसे घर ले जाने से साफ इंकार कर दिया है। किशोरी को नारी निकेतन भेजा जाएगा। मामला पोक्सो का होने के कारण इसे रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed