फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एएसपी से मिला दलित समाज का प्रतिनिधिमंडल

एएसपी से मिला दलित समाज का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 06 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
दलित महिला से रेप के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज दलित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सदर रचिता जुयाल से मुलाकत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
दो दिन पहले नौकरी दिलाने का झांसा देकर नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में गांव रावली महदूद के प्रधान पति प्रमोद पाल के खिलाफ एक दलित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि प्रधान पति की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान और परिजनों ने मारपीट कर महिला को जातिसूचक शब्द कहे थे। शुक्रवार को पीड़िता के पक्ष में दलित समाज उतर आया।
विज्ञापन

दलित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सदर रचिता जुयाल से मुलाकात कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि भाजपा नेता की गिरफ्तारी सत्ता के दबाव में नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि जल्द ही प्रधानपति सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन करेंगे। वहीं सीओ सदर रुचिता जुयाल ने कहा कि साक्ष्यों की जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल, जिला पंचायत सदस्य भूप सिंह, दलित नेता तीर्थपाल रवि, सुशील कुमार, राजवीर सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार, महिपाल सिंह, अशोक कुमार, दीपक कुमार, कृष्णपाल आदि दर्जनों लोग शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed