{"_id":"5a4bb8a94f1c1b502b8b7e44","slug":"15149120807-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक दिए पत्नी ने कर लिया दूसरा निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना तलाक दिए पत्नी ने कर लिया दूसरा निकाह
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
तीन तलाक को ‘तलाक’ कानून की चर्चा के बीच एक महिला ने तलाक दिए बगैर दूसरा निकाह कर लिया है। इस पर पहले पति ने पत्नी सहित 15 लोगों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान निवासी तसलीम अंसारी पुत्र शमशाद निवासी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह साहिबा पुत्री मेहराज निवासी गांव गाडोवाली पथरी से हुआ था। आरोप है कि निकाह के दौरान ससुराल पक्ष ने एक कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर कराए थे ताकि वह पत्नी को मनमर्जी से तलाक न दे सके। आरोप है कि दिसंबर 2016 में उसकी पत्नी बिना बताए अपने मायके चली गई। तब से वह पत्नी को वापस लाने के लिए कई बार ससुराल गया, लेकिन हर बार उसके साथ अभद्रता की गई।
आरोप है कि उसे कुछ माह पहले पला चला कि उसकी पत्नी ने दूसरा निकाह कर लिया है, जबकि तलाक की कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विरोध दर्ज कराने पर ससुराल पक्ष ने एक स्टांप पेपर दिखाकर तलाक देने की बात कही, जबकि उसने कभी तलाक दिया ही नहीं था।
विज्ञापन
आरोप है कि धोखाधड़ी से तलाकनामा तैयार कर उसकी पत्नी का दूसरा निकाह कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पति की शिकायत पर पत्नी साहिबा, सास शाहिना, रिश्तेदार शहीद हसन निवासीगण गांव गाडोवाली, मुंहभोला भाई नवाब अली निवासी मोहल्ला पांवधोई, मौजूदा पति के पिता जाहिद हसन, सास फिरोजबानो, रिश्तेदार विशाल, आसमां, परवेज, जुल्फिकार अली निवासी मोहल्ला हज्जावान, बेबी, हारुन निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ताहिर, रिजवान, शहीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।