फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

रायवाला में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
रायवाला में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी
विज्ञापन

-- परिजनों ने गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
-- चिकित्सकों ने किशोरी को किया हायर सेंटर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला में एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कमरे में फंदे से लटकी किशोरी को परिजनों ने नीचे उतारकर आपातकालीन 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक प्रतीतनगर ग्रामसभा स्थित मुर्गीफार्म निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह घर में फांसी का फंदा लगाकर उस पर झूल गई। इसी बीच परिजनों ने जब कमरे के भीतर पंखे से रस्सी पर लटकी किशोरी को देखा, तो उनके होश उड़ गए।

आनन-फानन में उन्होंने किशोरी को नीचे उतारा और आपातकालीन 108 सेवा से एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक मुकेश ने बताया कि फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस बाबत परिजनों से भी पुलिस पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed