{"_id":"5a429d134f1c1b8b688babd9","slug":"151431518617-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया है। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
सोमवार रात दादूपुर गोविंदपुर स्थित तीन मंजिला भवन में संचालित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रात को फैक्ट्री बंद होने से पहले तो किसी को इसका पता नहीं चला लेकिन, जब आग ने विकराल रूप धारण किया तो आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। एकत्रित लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन, इससे पहले फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया था। गनीमत रही कि फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था। बिजली विभाग के एसडीओ राममेहर से पूछा गया कि आबादी क्षेत्र में फैक्ट्री चलाने के लिए कनेक्शन किस आधार पर दिया गया तो उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र में फैक्ट्री लगाना गलत नहीं है। फैक्ट्री को कनेक्शन देने से आबादी क्षेत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।