फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कीर्तिनगर पुलिस बैरियर पर मारपीट का आरोप

कीर्तिनगर पुलिस बैरियर पर मारपीट का आरोप

Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर पुलिस बैरियर पर मारपीट का आरोप
श्रीनगर। डोब (पौड़ीखाल) निवासी एक युवक ने कीर्तिनगर बैरियर पर पुलिस की मौजूदगी में उसके मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि आरोप लगाने वाले चार लोग शराब के नशे में धुत्त थे। उनके साथ क हासुनी जरूर हुई, लेकिन मारपीट नहीं हुई।
विज्ञापन

डोब निवासी अरविंद रावत ने बताया कि रविवार रात 8 बजे वह अपनी कार में दोस्तों के साथ लौट रहा था। कीर्तिनगर बैरियर पर पुलिस जब सामान्य चेकिंग कर रही थी तो कुछ शराबी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इनमें एक क्षेत्र पंचायत सदस्य भी था। मारपीट के दौरान किसी ने उसके गले से सोने की चेन निकाल ली।
विज्ञापन

इधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि रविवार रात किसी ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया था। इसकी रिपोर्ट उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी। वह घटना के वक्त पुलिस के साथ उन्हीं की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उक्त युवक तेज गति से वाहन चलाते हुए उनके सामने आए। पुलिस के सामने कार चालक व उसके साथी बदतमीजी करने लगे। उन्होंने उक्त युवकों के साथ मारपीट करने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed