{"_id":"5a3be8714f1c1bd1408be31e","slug":"1513875721918-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कर्णप्रयाग में हुई चोरी का किया खुलासा, चोरों से 18 मोबाइल फोन किये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कर्णप्रयाग में हुई चोरी का किया खुलासा, चोरों से 18 मोबाइल फोन किये बरामद
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने कर्णप्रयाग में नवंबर माह में एक मोबाइल की दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। तीनों को जिला न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मामला 26 नवंबर का है। कर्णप्रयाग के पेट्रोल पंप रोड स्थित पंवार कम्युनिकेशन के मालिक विक्रम सिंह पंवार ने थाना कर्णप्रयाग में दुकान का शटर तोड़कर तीन लाख के मोबाइल चुराने का मामला दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस यूपी के रामपुर पहुंची और 18 दिसंबर को आरोपी मोहम्मद कादिर खान, निवासी नरपत नगर, थाना स्वार, रामपुर, मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के कुछ मोबाइल भी मिले। अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने न्यायालय से कादिर की तीन दिन की रिमांड ली। कादिर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने 21 दिसंबर को मेरठ से चोरी में शामिल महबूब, निवासी मोहल्ला रसीद नगर, थाना ब्रह्मपुरी मेरठ, नवाब निवासी शाहजहांबाद, थाना किठोड़, जिला मेरठ और साजिद निवासी रसीदनगर, थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी का अन्य सामान भी मिला। सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि आरोपी महबूब, नवाब और कादिर पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने ढाई हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।