{"_id":"5a36b7504f1c1ba12d8b9389","slug":"151353545815-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन मोबाइल फोन झपटमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन मोबाइल फोन झपटमार
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल में मोबाइल फोन झपटमार गैंग का भंडाफोड़ करते हुए सिडकुल पुलिस ने तीन झपटमार दबोचे हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए है। आरोपी सिडकुल की ही एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत थे।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि सात दिसंबर को रविंद्र निवासी भिक्यासैंण हाल निवासी बहादराबाद का मोबाइल फोन उस समय झपट लिया गया था जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। बताया कि मोटरसाइकिल नंबर की सूचना के आधार पर पुलिस झपटमार की तलाश में जुटी थी। रविवार को डैंसो चौक के पास एसआई दिलबर सिंह कंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोबाइल फोन झपटने में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन युवक पकड़ लिए। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने कबूला कि उन्होंने सिडकुल क्षेत्र से तीन मोबाइल फोन राहगीरों से झपट लिए थे। एसओ ने बताया कि आरोपियों के नाम चेतन केशव पुत्र राजेश कुमार निवासी मुंडाखेडी रामपुर सहारनपुर, प्रमोद पुत्र बिल्लू और पिंटू पुत्र बालचंद निवासीगण रावली महदूद है। ये सब औद्योगिक इकाई में कार्य करते है। ेे